आत्मतत्त्व निरूपण: व्यक्तित्व विकास के सन्दर्भ में
Abstract
भारतीय दार्शनिक परंपरा में आत्मतत्त्व का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। उपनिषद्, दर्शनशास्त्र तथा श्रीमद्भगवद्गीता में आत्मा के स्वरूप, उसकी अविनाशिता तथा मोक्षप्राप्ति में उसकी भूमिका का विस्तृत विवेचन किया गया है। गीता में आत्मज्ञान केवल दार्शनिक चिंतन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यावहारिक जीवन, कर्तव्यपालन, नैतिकता तथा व्यक्तित्व-विकास से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रस्तुत लेख में गीता और उपनिषदों के आधार पर आत्मतत्त्व के स्वरूप, आत्मा और शरीर के संबंध, आत्मज्ञान तथा अज्ञान की स्थिति, और नैतिक व्यक्तित्व के निर्माण में आत्मबोध की भूमिका का विश्लेषण किया गया है। गीता के अनुसार आत्मा अजन्मा, अविनाशी, शाश्वत तथा सर्वव्यापी सत्ता है, जो शरीर के नाश होने पर भी नष्ट नहीं होती। आत्मा और शरीर के संबंध को वस्त्र-परिवर्तन के उदाहरण द्वारा स्पष्ट किया गया है, जिससे यह सिद्ध होता है कि मृत्यु केवल शरीर का परिवर्तन है, आत्मा का अंत नहीं। आत्मज्ञान मनुष्य को अज्ञान, भय और कर्मबंधन से मुक्त कर जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य तथा नैतिकता का विकास करता है। इस प्रकार आत्मतत्त्व की सही समझ मनुष्य को मानवता, करुणा, क्षमा, त्याग तथा नैतिक मूल्यों से संपन्न बनाकर उसके समग्र व्यक्तित्व-विकास में सहायक सिद्ध होती है।
Fields of Study & Subjects
Indian and Buddhist Studies
Philosophy and Historical Thought
Indian History and Philosophy
Publication details
- Journal / source
- International Journal of Sanskrit Research
- Volume
- 12
- Issue
- 2
- Pages
- 53–55
- Publication date
- 1 March 2026
- Language
- HI