स्तोत्रकाव्य परम्परा वैदिककाल से लौकिक साहित्य तक

Read full text
Authors: मनोज कुमार
Cited by: 0

Abstract

‘स्तोत्र’ शब्द ‘स्तु’ धातु और ‘ष्ट्रन्’ प्रत्यय से निर्मित है, जिसका अर्थ प्रशंसा, स्तुति अथवा स्तुतिगान होता है। भारतीय साहित्यिक एवं धार्मिक परम्परा में स्तोत्रों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन काल से ही मनुष्य द्वारा अपने आराध्य देवता की स्तुति के माध्यम से भक्ति, श्रद्धा तथा समर्पण की भावना व्यक्त की जाती रही है। वैदिक साहित्य में स्तोत्र परम्परा का प्रारम्भ दिखाई देता है, जहाँ ऋषियों ने प्रकृति तथा देवताओं के प्रति अपनी श्रद्धा को सूक्तों और मन्त्रों के माध्यम से व्यक्त किया। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद में विभिन्न देवताओं की स्तुतियाँ प्राप्त होती हैं, जिनमें अग्नि, इन्द्र, उषा तथा रुद्र आदि की महिमा का वर्णन किया गया है। वैदिक परम्परा के पश्चात् रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों में भी स्तोत्र साहित्य का समृद्ध स्वरूप दृष्टिगोचर होता है। रामायण में आदित्यहृदयस्तोत्र तथा अन्य देवस्तुतियाँ मिलती हैं, जबकि महाभारत में विष्णुसहस्रनाम, शिवस्तुति तथा अन्य अनेक स्तोत्रों का उल्लेख प्राप्त होता है। पौराणिक साहित्य में भी स्तोत्र परम्परा का व्यापक विकास हुआ, विशेषतः श्रीमद्भागवत महापुराण में भक्त प्रह्लाद, ध्रुव आदि की स्तुतियाँ अत्यन्त प्रसिद्ध हैं। इस प्रकार स्तोत्र साहित्य भारतीय आध्यात्मिक और साहित्यिक परम्परा का अभिन्न अंग है, जिसने भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Fields of Study & Subjects

Indian and Buddhist Studies Cultural and Mythological Studies Classical Studies and Philology

Publication details

Journal / source
International Journal of Sanskrit Research
Volume
12
Issue
2
Pages
56–59
Publication date
1 March 2026
Language
HI