आधुनिक शारीरिक शिक्षा एवं योगदर्शन

Read full text
Authors: नवीन चन्द
Cited by: 0

Abstract

आधुनिक युग में शारीरिक-शिक्षा और खेलों को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है। खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं रहे, बल्कि स्वस्थ शरीर, अनुशासन और आर्थिक अवसरों का भी माध्यम बन गए हैं। वर्तमान शिक्षा-प्रणाली में शारीरिक-शिक्षा को विशेष स्थान दिया जा रहा है तथा व्यायामशालाओं और स्वास्थ्य-केन्द्रों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। इसी संदर्भ में योग को भी भारत सरकार द्वारा प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। प्रस्तुत शोध में प्राचीन और आधुनिक शारीरिक-शिक्षा की परम्पराओं की तुलना करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि केवल व्यायाम से शरीर का विकास संभव है, जबकि योग शरीर के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक विकास भी करता है। योग के अष्टांगकृयम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधिकृमनुष्य को अनुशासित, संतुलित और स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान करते हैं। योग अभ्यास से तनाव, मानसिक विकार, ईर्ष्या, द्वेष और हिंसा जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों में कमी आती है तथा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान मिलता है। इस प्रकार आधुनिक संदर्भ में योग साधना न केवल स्वास्थ्य-संरक्षण का माध्यम है, बल्कि नैतिक, मानसिक और सामाजिक उत्थान का भी प्रभावी मार्ग है।

Fields of Study & Subjects

Physical Education and Pedagogy Physical Education and Training Studies Recreational Sport and Physical Activity

Publication details

Journal / source
International Journal of Sanskrit Research
Volume
12
Issue
2
Pages
95–97
Publication date
1 March 2026
Language
HI