अप्रकाशित पाण्डुलिपि अष्टाह्निकाचरित्र का अवलोकन

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: महेश बापूसो देसाई, कमलकुमार जैन
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

प्रस्तुत शोधप्रबंध में प्राकृत भाषा में रचित जैन कथा-साहित्य की समृद्ध परम्परा का विश्लेषण करते हुए विशेष रूप से अष्टाह्निकाचरित्र नामक अप्रकाशित पाण्डुलिपि का अध्ययन किया गया है। भारत की प्राचीन भाषाओं—संस्कृत, प्राकृत तथा पाली—में विकसित कथा-साहित्य की परम्परा में प्राकृत का महत्वपूर्ण स्थान रहा है, विशेषतः जैन धर्म के उपदेश, व्रत, पूजा एवं सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के चित्रण में। इस अध्ययन में अष्टाह्निकाचरित्र की पाण्डुलिपि की संरचना, विषयवस्तु, भाषागत विशेषताएँ तथा उसमें निहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक तत्त्वों का सम्यक् विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।ग्रन्थ में अष्टाह्निका पर्व, नंदीश्वर पूजा, तीर्थंकरों के जन्म एवं पंचकल्याणक, जम्बूद्वीप तथा मेरुपर्वत के वर्णन के माध्यम से जैन धर्म के दार्शनिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयामों का निरूपण किया गया है। साथ ही, महाराष्ट्री प्राकृत की भाषिक विशेषताओं—तत्सम, तद्भव एवं देशी शब्दों के प्रयोग, ध्वन्यात्मक परिवर्तनों एवं रूपगत भिन्नताओं—का भी विश्लेषण किया गया है।अनुसंधान पद्धति के अंतर्गत पाण्डुलिपि परीक्षण, तुलनात्मक विश्लेषण तथा आलोचनात्मक संस्करण की पद्धतियों का प्रयोग किया गया है, जिससे ग्रन्थ के प्रामाणिक पाठ की स्थापना एवं उसके महत्व का उद्घाटन सम्भव हो सके। निष्कर्षतः यह प्रतिपादित होता है कि अष्टाह्निकाचरित्र न केवल जैन धार्मिक परम्पराओं का महत्वपूर्ण स्रोत है, अपितु प्राचीन समाज, संस्कृति एवं भाषिक विकास के अध्ययन के लिए भी अत्यन्त उपयोगी एवं प्रकाशनयोग्य ग्रन्थ है।

Fields of Study & Subjects

Indian and Buddhist Studies Classical Studies and Philology Linguistics and language evolution

Publication details

Journal / source
International Journal of Sanskrit Research
Volume
12
Issue
2
Pages
197–199
Publication date
1 March 2026
Language
HI