हड़प्पा सभ्यता का सामाजिक-आर्थिक ताना-बाना एवं शहरी विकास

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: हेमलता ., अमित चमोली
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

हड़प्पा सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है, कांस्य युगीन की सबसे महत्वपूर्ण व आधुनिक शहरी संस्कृतियों में से एक है। संबंधित शोध पत्र आज के पंजाब, पाकिस्तान में मौजूद हड़प्पा के ऐतिहासिक रास्तों, सांस्कृतिक रूपों और आर्थिक रूप रेखा की जांच करता है। शहरी विकास से लेकर पुरातात्विक स्रोतों का अध्ययन कर यह जानने का प्रयास करने का प्रयत्न किया गया है कि कैसे गहरी खेती और बड़े व्यापारिक संबंधों ने इस समाज को बनाए रखा। इसके अलावा, संबंधित शोध पत्र इस और भी ध्यान आकर्षित करता है कि किस प्रकार सभ्यता खत्म हुई , और इसे बाहरी हमलों के बजाय पर्यावरण में बदलाव को कारण बताया गया । हड़प्पा सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख नगरों में से एक था, जो विश्व की प्राचीनतम और विकसित सभ्यताओं में गिनी जाती है। यह सभ्यता लगभग 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व के बीच अपने उत्कर्ष पर थी। हड़प्पा वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। इस सभ्यता की विशेषता सुव्यवस्थित नगर योजना, उन्नत जल निकासी व्यवस्था, व्यापारिक नेटवर्क, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराएँ थीं। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासन के दौरान इस स्थल को काफी क्षति पहुँची, जब लाहौर-मुल्तान रेलवे के निर्माण में इसके अवशेषों की ईंटों का उपयोग किया गया। इसके बावजूद यहाँ से अनेक महत्वपूर्ण पुरातात्त्विक वस्तुएँ प्राप्त हुई हैं, जिन्होंने इस सभ्यता के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला है। यह शोध पत्र हड़प्पा के ऐतिहासिक विकास, शहरी व्यवस्था, आर्थिक संरचना, सांस्कृतिक जीवन और इसके पतन के कारणों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

Fields of Study & Subjects

Ancient and Medieval Archaeology Studies Water management and technologies South Asian Studies and Diaspora

Publication details

Journal / source
International Journal of History
Volume
8
Issue
3
Pages
109–111
Publication date
1 March 2026
Language
HI