मधयमक वदयलय म सचलत समवश शकष क करयनवयन क समकषतमक अधययन
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में संचालित समावेशी शिक्षा का क्रियान्वयन का समीक्षात्मक अध्ययन किया गया है। न्यादर्श के रूप में चयनित रीवा जिले के 2 शहरी - 2 ग्रामीण माध्यमिक विद्यालय कुल 36 विद्यालयों, प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य, 2-2 शिक्षक कुल 72 शिक्षक, 2-2 अभिभावक, कुल 72 अभिभावक तथा प्रत्येक विद्यालय से 20 छात्र व 20 छात्राएं कुल 1440 विद्यार्थियों का चयन दैव निदर्शन पद्धति से अध्ययन हेतु किया गया है। शोध क्षेत्र में माध्यमिक विद्यालयों में संचालित समावेशी शिक्षा का क्रियान्वयन मुख्यतः शासकीय मानकों के अनुरूप प्रतीत होता है। अभिमतदाताओं के विचार, सांख्यिकीय आंकड़ों और क्रियान्वयन की प्रक्रिया का मूल्यांकन करने पर कहा जा सकता है कि समावेशी शिक्षा प्रभावी रूप से लागू हो रही है। अध्ययन क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय अंतर देखा गया है। इस असाम्यता को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माताओं और शैक्षणिक प्रबंधकों को इसे प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए, ताकि समावेशी शिक्षा का लाभ सभी क्षेत्रों तक समान रूप से पहुंचे।
Fields of Study & Subjects
Military Technology and Strategies
Legal and Regulatory Analysis
Linguistic
Cultural
and Literary Studies
Publication details
- Journal / source
- International Journal of Literacy and Education
- Volume
- 6
- Issue
- 1
- Pages
- 01–04
- Publication date
- 1 January 2026