उचच मधयमक सतर क वदयरथय क इटरनट क बढत परयग क उनक वयकततव और शकषक उपलबध पर परभव

Read full text
Authors: सुमन ., डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय, डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव
Cited by: 0

Abstract

वर्तमान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के युग में इंटरनेट उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। जहाँ एक ओर यह ज्ञान, सूचना, ई-लर्निंग संसाधन तथा वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर इसका अनियंत्रित एवं अत्यधिक प्रयोग विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास तथा शैक्षणिक उपलब्धि पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स और मनोरंजन सामग्री की लत से एकाग्रता में कमी, नींद की समस्या, सामाजिक अलगाव, आक्रामकता तथा अवसाद जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं। कई मामलों में यह लत गंभीर दुष्परिणामों तक पहुँचा सकती है। अध्ययन का उद्देश्य इंटरनेट उपयोग की आवृत्ति एवं प्रकृति को समझना, उसके सकारात्मक-नकारात्मक प्रभावों का विश्लेषण करना तथा शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ उसके संबंध का मूल्यांकन करना है। अभिभावकीय मार्गदर्शन, समय प्रबंधन, डिजिटल डिटॉक्स और साइबर जागरूकता के माध्यम से विद्यार्थियों को संतुलित एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित किया जा सकता है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Fields of Study & Subjects

Impact of Technology on Adolescents Child Development and Digital Technology Gender and Technology in Education

Publication details

Journal / source
International Journal of Literacy and Education
Volume
6
Issue
2
Pages
04–06
Publication date
1 February 2026
Language
HI