मनरग यजन: एक वशलषणतमक अधययन

Read full text
Authors: सचिन ., डॉ. महेश कुमार चौधरी
Cited by: 0

Abstract

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) भारत की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार प्रदान करना है। इस योजना में विकलांग व्यक्तियों को एक संवेदनशील वर्ग के रूप में मान्यता दी गई है तथा उनके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह अध्ययन MGNREGA का विकलांग व्यक्तियों के संदर्भ में आलोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इसमें योजना के सकारात्मक पहलुओं, संरचनात्मक सीमाओं तथा क्रियान्वयन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों की समीक्षा की गई है। विश्लेषण यह दर्शाता है कि जहाँ एक ओर यह योजना विकलांग व्यक्तियों को आजीविका और सामाजिक गरिमा प्रदान करने का अवसर देती है,वहीं दूसरी ओर कार्य की प्रकृति, प्रशासनिक जटिलताएँ और समावेशी ढांचे की कमी इसके प्रभाव को सीमित कर देती हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मनरेगा (MGNREGA) दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक उपयोगी योजना है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए कार्यों में लचीलापन, बेहतर सुविधाएँ और मजबूत क्रियान्वयन की आवश्यकता है। इससे दिव्यांग व्यक्तियों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण संभव हो सकेगा।

Fields of Study & Subjects

Social and Economic Development in India Labor Law and Work Dynamics Disability Education and Employment

Publication details

Journal / source
International Journal of Multidisciplinary Trends
Volume
8
Issue
2
Pages
28–29
Publication date
1 February 2026