सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी साहित्य का भविष्य

Read full text
Authors: अर्चना एस. सिंह, रत्ना सिंह
Cited by: 0
References: 1

Abstract

समकालीन युग परिवर्तन और नए आविष्कारों का युग है। इंटरनेट और डिजिटल तकनीकों ने अभूतपूर्व तरीके से हमारे जीवन को बदला है । वर्ष 2000 के बाद आई डिजिटल क्रांति ने पूरी दुनिया को मानो एक क्लिक की दूरी पर ला खड़ा किया है। इस परिवर्तन का प्रभाव हिंदी साहित्य पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सोशल मीडिया मंच जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ब्लॉग और यूट्यूब ने रचनाकारों को अपनी रचनाएँ तुरंत साझा करने व पाठकों से संवाद स्थापित करने का नया अवसर दिया है। यही वजह है कि आज साहित्यिक क्षेत्र में हमें कई प्रकार की नई शैलियाँ, अभिव्यक्तियाँ और नए पाठक-वर्ग उभरते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोकप्रियता -आधारित मूल्यांकन, वायरल नैरेटिव, क्षणिक साहित्य, एल्गोरिदिमिक दृश्यता तथा भाषा और सत्य बोध में आए परिवर्तनों ने साहित्यिक गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न आयामों पर विमर्श की नई संभावनाएं भी उत्पन्न की है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) ने लेखन, संपादन और अनुवाद जैसी प्रक्रियाओं को काफी हद तक सहज, सुलभ व द्रुत बनाते हुए सृजनशीलता को एक नई दिशा दी है किन्तु इस तकनीक से मौलिकता, साहित्यिक संवेदना और नैतिक विवेक के क्षरण की आशंका भी सामने आती है। यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया और एआई मिलकर हिंदी साहित्य की भावी संरचना को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। प्रस्तुत अध्ययन से संकेत मिलता है कि यदि तकनीक का उपयोग मानवीय संवेदना और नैतिक उत्तरदायित्व के साथ संतुलित रूप में किया जाए तो आने वाले वर्षों में हिंदी साहित्य और अधिक डिजिटल व सहभागितापूर्ण संरचनाओं के माध्यम से और भी व्यापक हो जायेगा।

Fields of Study & Subjects

Cultural Insights and Digital Impacts Digital Humanities and Scholarship Literary and Philosophical Studies

Publication details

Journal / source
International Journal of Multidisciplinary Trends
Volume
8
Issue
3S
Pages
88–90
Publication date
1 March 2026
Language
HI