पनन जल म मनरग क मधयम स अनसचत जनजत कषतर म कए गए करय क अधययन

Read full text
Authors: बिहारी लाल पटेल, सी. एल. प्रजापति
Cited by: 0

Abstract

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को न्यूनतम 100 दिवस का सुनिश्चित रोजगार प्रदान करना है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अनुसूचित जनजाति आबादी का अनुपात अधिक होने के कारण यह योजना सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम सिद्ध हुई है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य पन्ना जिले के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों, रोजगार सृजन तथा उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का सांख्यिकीय विश्लेषण करना है। अध्ययन में द्वितीयक आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मनरेगा ने रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

Fields of Study & Subjects

Social and Economic Development in India Public Administration in Developing Nations Indigenous Cultures and History

Publication details

Journal / source
International Journal of Financial Management and Economics
Volume
9
Issue
1
Pages
109–111
Publication date
1 January 2026