मनरेगा का ग्रामीण आजीविका और आय स्तर पर प्रभाव: बदलापुर ब्लॉक के लाभार्थियों का अध्ययन
Summary
No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.
Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.Abstract
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) भारत सरकार की एक प्रमुख ग्रामीण विकास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना और आजीविका सुरक्षा प्रदान करना है। इस अध्ययन का उद्देश्य जौनपुर जिले के बदलापुर ब्लॉक में मनरेगा योजना के लाभार्थियों की आय और आजीविका पर इसके प्रभाव का विश्लेषण करना है। अध्ययन के लिए 120 लाभार्थियों से प्राथमिक आंकड़े प्रश्नावली के माध्यम से एकत्र किए गए। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण सांख्यिकीय तकनीकों जैसे Mean, Standard Deviation, Paired t-test, Correlation, Regression तथा ANOVA के माध्यम से किया गया। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है तथा रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हुई है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि योजना के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवासन में कमी आई है और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। सांख्यिकीय परीक्षणों से यह सिद्ध हुआ कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका और आय स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन यह सुझाव देता है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पारदर्शिता, समय पर मजदूरी भुगतान तथा निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए।
Fields of Study & Subjects
Social and Economic Development in India
Poverty
Education
and Child Welfare
Agricultural Economics and Practices
Publication details
- Journal / source
- International Journal of Political Science and Governance
- Volume
- 8
- Issue
- 3
- Pages
- 172–175
- Publication date
- 1 March 2026
- Language
- HI