भारतीय लोकतंत्र में धार्मिक धुर्वीकरणः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन।

View at publisher Summarise with VIRAT
Authors: सुखदेव .
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

भारतीय लोकतंत्र के स्वरुपएवं उसके संचालन को विभिन्न तत्व प्रभावित करते हैं जिसमें धर्म सबसे प्रमुख तत्व है। देश में राजनीतिक सत्ता प्राप्ति के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा जनता का समर्थनएवं मत प्राप्त करने के लिए विभिन्न नीतियों का प्रयोग किया जाता है, जिसमें धार्मिक ध्रुवीकरणएक प्रमुख नीति है। प्राचीन और मध्यकालीन भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं का विकास नहीं हुआ था, लेकिन औपनिवेशिक शक्तिया (अंग्रेजों) के भारत में प्रवेश के साथ भारत में धार्मिक ध्रुवीकरण की नीति प्रारंभ हुई, जिसे फूट डालो और राज़ करो की नीति के नाम जाना जाता है। इसी का परिणाम हुआ कि भारत में स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान दो विरोधी धार्मिक गुट (मुस्लिम लीग और हिन्दू महासभा) तैयार हो गए। भारत विभाजन में इन दो विरोधी गुटों के साथ-साथ अंग्रेजों की नीतियां भी सहायक रही जिसका परिणाम हुआ कि भारत में धार्मिक ध्रुवीकरण देश की आजादी के समय ही भारतीय लोकतंत्र में प्रवेश कर गया। भारत जैसे विविधता वाले देश में जहां धर्म व्यक्तिगत व सार्वजनिक दोनों स्तरों पर जनता से जुड़ा है वहाँ धार्मिक ध्रुवीकरण की नीति को अपनाकर राजनीतिक दल सत्ता में बने रह सकते हैं। वर्तमान समय में भारत में सभी राजनीतिक दल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से धार्मिक ध्रुवीकरण की नीति का सहारा लेते हैं, परन्तु राजनीति में धार्मिक ध्रुवीकरण की नीति देशएवं समाज में साम्प्रदायिता की भावना बढ़ाती है जो न केवल भारतीय संविधान की भावना के विपरीत है बल्कि किसी भी आदर्श समाजएवं राज्य के लिए हानिकारक है। यह शोधपत्र भारतीय लोकतंत्र में धार्मिक ध्रुवीकरण के इतिहासएवं उसका भारतीय लोकतंत्रएवं समाज पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करता है।

Fields of Study & Subjects

Religion and Society Interactions South Asian Studies and Diaspora Electoral Systems and Political Participation

Publication details

Journal / source
International Journal of Political Science and Governance
Volume
8
Issue
3
Pages
227–230
Publication date
1 March 2026
Language
HI