समावेशी शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में दिव्यांग बच्चों पर शारीरिक शिक्षा गतिविधियों का प्रभाव

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: कृष्ण मोहन विष्वकर्मा, मोहम्मद तारिक
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

यह अध्ययन उत्तर प्रदेश के समावेशी विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बालकों पर शारीरिक शिक्षा गतिविधियों के प्रभाव का विश्लेषण करता है। शोध में 10 समावेशी विद्यालयों के 170 प्रतिभागियों को सम्मिलित किया गया तथा प्रश्नावली, अर्ध-संरचित साक्षात्कार और विद्यालयीय अवलोकन के माध्यम से आँकड़े एकत्र किए गए। निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि जहाँ शारीरिक शिक्षा गतिविधियाँ दिव्यांग-अनुकूल रूप से संचालित थीं, वहाँ बालकों के आत्मविश्वास, सहभागिता और सामाजिक स्वीकार्यता में सकारात्मक सुधार देखा गया। साथ ही, संसाधनों की कमी, अपर्याप्त शिक्षक प्रशिक्षण और क्रियान्वयन संबंधी बाधाएँ प्रमुख चुनौतियों के रूप में सामने आईं। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि यदि शारीरिक शिक्षा को योजनाबद्ध और समावेशी दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाए, तो यह दिव्यांग बालकों के सर्वांगीण विकास और समावेशी शिक्षा के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति कर सकती है।

Fields of Study & Subjects

Inclusion and Disability in Education and Sport Physical Education and Pedagogy Collaborative Teaching and Inclusion

Publication details

Journal / source
International Journal of Sports Health and Physical Education
Volume
8
Issue
3
Pages
97–99
Publication date
1 March 2026
Language
HI