वाल्मीकीय रामायण में राजधर्म का स्वरूप और उसकी सामाजिक प्रासंगिकता

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: प्रतीक मिश्रा
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

यह शोध-पत्र वाल्मीकीय रामायण में वर्णित राजधर्म के स्वरूप और उसकी सामाजिक प्रासंगिकता का अध्ययन प्रस्तुत करता है। इसमें प्राचीन भारतीय राजनैतिक चिन्तन के आधार पर राज्य के सप्ताङ्ग- राजा, अमात्य, राष्ट्र, दुर्ग, कोश, दण्ड और मित्र का विवेचन किया गया है। रामायण में राजा को राज्य-व्यवस्था का केन्द्रीय ध्रुव माना गया है, जिसका प्रमुख कर्तव्य प्रजापालन, न्याय की स्थापना और समाज में धर्म की रक्षा करना है। श्रीराम के आदर्श चरित्र के माध्यम से लोककल्याणकारी और धर्माधारित शासन का स्वरूप स्पष्ट किया गया है। साथ ही मन्त्रिपरिषद्, आर्थिक-व्यवस्था, दण्डनीति और मित्रनीति के महत्व का भी वर्णन मिलता है। इस प्रकार रामायण में प्रतिपादित राजधर्म प्राचीन भारतीय राजनीतिक चिन्तन का महत्वपूर्ण आदर्श है, जिसकी सामाजिक और प्रशासनिक प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

Fields of Study & Subjects

Indian and Buddhist Studies South Asian Studies and Diaspora Cultural and Mythological Studies

Publication details

Journal / source
International Journal of Humanities and Arts
Volume
8
Issue
3
Pages
208–211
Publication date
1 March 2026
Language
HI