खेल के समाजशास्त्र के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय कैडेट कोर की भूमिका
Abstract
खेल केवल शारीरिक क्रिया नहीं है बल्कि वह समाज, संस्कृति, मूल्य और व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। खेल का समाजशास्त्र खेल को सामाजिक संस्थाओं, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व तथा राष्ट्रीय एकता से जोड़कर देखता है। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय कैडेट कोर एक ऐसा संगठन है जो खेल, शारीरिक प्रशिक्षण मानसिक सुदृढ़ता, चरित्र निर्माण, धर्म निरपेक्षता और अनुशासित जीवन शैली के साथ ही साथ निःस्वार्थ सेवा की भावना के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रस्तुत शोघ-पत्र का उद्देश्य खेल के समाजशास्त्रीय दृष्टिकोंण से एन.सी.सी. की प्रासंगिकता का अध्ययन करना तथा यह समझना है कि एन.सी.सी. प्रशिक्षण और गतिविधियाॅं कैडेट्स के व्यक्तित्व, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना को किस प्रकार प्रभावित करती हैं। यह शोध वर्णनात्मक एवं विश्लेष्णात्मक पद्धति पर आधारित है। अध्ययन हेतु जनपद कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र के 100 एन.सी.सी. कैडेट्स ;पुरुष एवं महिलाद्ध से प्रश्नावली एवं साक्षात्कार के माध्यम से आंकडे एकत्र किए गए। अध्ययन के निष्कर्षों से स्पष्ट होता है कि एन.सी.सी. प्रशिक्षण खेल समाजशास्त्र के सिद्धान्तों को व्यवहारिक रुप प्रदान करता है और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं तनाव प्रबंधन जैसे गुणों का विकास करता है। वर्तमान सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में, विशेषकर युवा विकास और राष्ट्र निर्माण के सन्दर्भ में, एन.सी.सी. की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण और प्रासंगिक सिद्ध होती है।
Fields of Study & Subjects
Sociology
History and Politics of Sport
Recreational Sport and Physical Activity
Physical education and sports games research
Publication details
- Journal / source
- International Journal of Sociology and Humanities
- Volume
- 8
- Issue
- 1
- Pages
- 73–75
- Publication date
- 1 January 2026
- Language
- HI