‘तांग्सा समुदाय’ और आधुनिकता का प्रभाव
Abstract
यह आलेख अरूणाचल प्रदेश के ‘तांग्सा समुदाय’ के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन पर प्रकाश डालता है। बत्तीस उपसमुदायों वाला यह समुदाय आज अपनी समृद्ध विरासत और आधुनिक जीवनशैली के बीच खड़ा है। ऐतिहासिक रूप से झूम खेती पर आधारित यह समाज अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज़, परंपरा और विविधता के लिए जाना जाता। यहाँ पूरा गाँव मिलकर घर बनाने या खेती करने में एक-दूसरे की सहायता करता हैं। वर्तमान में, बाजारवाद और नकद अर्थव्ययवस्था के प्रसार से ‘श्रम के बदले श्रम’ का स्थान ‘नकद मजदूरी’ ने ले लिया है, जिससे पारंपरिक सामाजिक समरसता प्रभावित हुई है। पक्के मकानों के बढ़ते चलन और युवाओं का शहरी पलायन के कारण सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना अब व्यक्तिगत दायरे में सिमट रही है। साथ ही, मशीनी उत्पादों की सुलभता ने पुरुषों की बाँस शिल्पकला और महिलाओं की ‘खत-वात चिंग’ (हथकरघा कला) जैसे पुश्तैनी हुनर को नई पीढ़ी से दूर कर दिया है। धार्मिक परिवर्तनों और बाहरी भाषाओं के प्रभाव ने पारंपरिक अनुष्ठानों और मातृभाषायी अस्तित्व के सामने संकट खड़ा किया है। हालांकि ‘मोह-मोल’ जैसे त्योहारों पर अपनी वैशभूषा के प्रति इनका गौरव आज भी जीवित है। सकारात्मक रूप से, आधुनिक शिक्षा और बेहतर बुनियादी ढाँचे ने तांगसा युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाया है।
Fields of Study & Subjects
Indigenous Cultures and History
Indigenous Studies in Latin America
Modernity and Self-Identity
Publication details
- Journal / source
- International Journal of Sociology and Humanities
- Volume
- 8
- Issue
- 2
- Pages
- 51–54
- Publication date
- 1 February 2026
- Language
- HI