राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सामाजिक विज्ञान शिक्षा का महत्व
Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मूल उद्देश्य भारत को एक ऐसे देश के रूप में विकसित करना है जो 21वीं शताब्दी की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके । इस शताब्दी में कौशलों की संप्रति के लिए सामाजिक विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण है सामाजिक विज्ञान सीखने के माध्यम ही नहीं बल्कि शिक्षार्थियों की संज्ञानात्मक सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव का माध्यम भी है। सामाजिक विज्ञान को जानने और समझने विश्लेषण करने और स्वयं को अपने क्षेत्र देश और विश्व के साथ समंजन स्थापित करने की क्षमता प्रदान करती है। सामाजिक विज्ञान परिवार की शुरुआत भूगोल एवं इतिहास से हुई। विगत एक शताब्दी से अर्थशास्त्र एवं राजनीतिक विज्ञान तथा समाजशास्त्र इत्यादि को इसके साथ जोड़ा गया। सामाजिक विज्ञान एक विषय के रूप में 19वीं सदी की देन है। विद्वानों द्वारा समाज के बारे में जानने के लिए इसे समेकित रूप में अध्ययन करने की शुरुआत की गई थी। इसके विकास के बारे में दो धारणाएं हैं- प्रथम, सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के व्यवसायीकरण और शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से ज्ञान के प्रसार का एक माध्यम है। आधुनिक सामाजिक संरचना के निर्माण एवं उस पर आधारित गतिविधियों के कारण शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक विज्ञान के सभी विषयों के अध्ययन की प्रक्रिया शुरू हुई ।
Fields of Study & Subjects
Education and Cultural Studies
Educator Training and Historical Pedagogy
Educational Curriculum and Learning Methods
Publication details
- Journal / source
- International Journal of Social Science and Education Research
- Volume
- 8
- Issue
- 3
- Pages
- 59–60
- Publication date
- 1 March 2026
- Language
- HI