कुशल वाटिका जैन तीर्थ स्थल की स्थापत्य कला, मूर्तिशिल्प एवं वास्तु विन्यास का विश्लेषणात्मक अध्ययनः पश्चिमी राजस्थान के जैन मंदिरों के संदर्भ में

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: जितेंद्र कुमार बोहरा, तपेन्द्र सिंह शेखावत
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

कुशल वाटिका जैन तीर्थ स्थल, पश्चिमी राजस्थान की समृद्ध जैन स्थापत्य परंपरा का एक विशिष्ट उदाहरण है, जो क्षेत्रीय कला, धार्मिक आस्था तथा वास्तु-वैभव के अद्वितीय समन्वय को अभिव्यक्त करता है। प्रस्तुत अध्ययन में कुशल वाटिका जैन तीर्थ की स्थापत्य कला, मूर्तिशिल्प एवं वास्तु विन्यास का विश्लेषणात्मक परीक्षण किया गया है तथा इसकी तुलना पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख जैन मंदिरोंकृजैसे दिलवाड़ा जैन मंदिर, रणकपुर जैन मंदिर तथा ओसियां जैन मंदिरकृके संदर्भ में की गई है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि कुशल वाटिका का स्थापत्य नागर शैली की परंपरा का अनुसरण करते हुए भी स्थानीय शिल्प-विशेषताओं को समाहित करता है। मंदिर का गर्भगृह, मंडप, शिखर एवं तोरण संरचनात्मक संतुलन और प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति का परिचायक है। मूर्तिशिल्प में तीर्थंकर प्रतिमाओं की शांति, समत्व और ध्यानमुद्रा जैन दर्शन के मूल तत्वों को साकार करती है। अलंकरण में सूक्ष्म नक्काशी, ज्यामितीय विन्यास और पौराणिक कथानकों की प्रस्तुति कलात्मक उत्कृष्टता का द्योतक है। वास्तु विन्यास में सममिति, दिशा-निर्धारण तथा प्रकाश-संयोजन का विशेष ध्यान रखा गया है, जो आध्यात्मिक वातावरण की सृष्टि करता है। यह अध्ययन न केवल कुशल वाटिका के कलात्मक एवं स्थापत्य महत्त्व को रेखांकित करता है, बल्कि पश्चिमी राजस्थान की जैन स्थापत्य परंपरा में इसकी विशिष्ट पहचान को भी स्थापित करता है।

Fields of Study & Subjects

Indian and Buddhist Studies Architecture and Art History Studies Historical and Architectural Studies

Publication details

Journal / source
International Journal of Advanced Academic Studies
Volume
8
Issue
2
Pages
188–193
Publication date
1 February 2026
Language
HI