सामाजिक-राजनीतिक एवं जनसांख्यिकीय कारकों के आधार पर मतदाता व्यवहार का प्रारूप: बवानी खेड़ा विधानसभा चुनाव (2019–2024) से प्राप्त साक्ष्य
Summary
No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.
Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य हरियाणा राज्य के बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र के संदर्भ में सामाजिक-राजनीतिक एवं जनसांख्यिकीय कारकों के आधार पर मतदाताओं के मतदान व्यवहार का विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों की पहचान की गई है। अध्ययन के लिए 500 उत्तरदाताओं से प्रश्नावली के माध्यम से प्राथमिक आंकड़े एकत्रित किए गए, जबकि द्वितीयक स्रोतों के रूप में पुस्तकों, शोध पत्रों एवं सरकारी रिपोर्टों का उपयोग किया गया। अध्ययन के परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि मतदान व्यवहार एक बहुआयामी प्रक्रिया है, जिसमें सामाजिक, राजनीतिक, जनसांख्यिकीय एवं मीडिया से संबंधित कारकों का संयुक्त प्रभाव होता है। सामाजिक कारकों जैसे परिवार, जाति एवं समुदाय का प्रभाव विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक पाया गया, जबकि राजनीतिक कारकों—जैसे उम्मीदवार की छवि, विकास कार्य एवं नीतियाँ—का प्रभाव भी महत्वपूर्ण रूप से सामने आया। इसके अतिरिक्त, शिक्षा स्तर, आयु एवं मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने मतदाताओं के निर्णय को अधिक तर्कसंगत एवं स्वतंत्र बनाया है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि हो रही है तथा NOTA के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है, जो लोकतांत्रिक परिपक्वता का संकेत है। समग्र रूप से यह अध्ययन दर्शाता है कि बवानी खेड़ा क्षेत्र में मतदान व्यवहार पारंपरिक एवं आधुनिक कारकों के संतुलन पर आधारित है। यह शोध नीति-निर्माताओं, राजनीतिक दलों एवं शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी निष्कर्ष प्रस्तुत करता है।
Fields of Study & Subjects
Electoral Systems and Political Participation
Indonesian Election Politics and Participation
Gender Politics and Representation
Publication details
- Journal / source
- Innovative Research Thoughts
- Volume
- 12
- Issue
- 1
- Pages
- 33–50
- Publication date
- 13 February 2026
- Language
- HI