हरियाणा में मतदान व्यवहार का अनुभविक विश्लेषण: बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र (2019–2024) में सामाजिक-राजनीतिक निर्धारकों का तुलनात्मक अध्ययन

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: अमरदीप परमार, डा० ब्रहम प्रकाश
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन हरियाणा राज्य के बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 एवं 2024 के चुनावों के संदर्भ में मतदान व्यवहार का एक अनुभवजन्य विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित करने वाले सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय कारकों का अध्ययन करना है। अध्ययन के लिए 500 उत्तरदाताओं से संरचित प्रश्नावली के माध्यम से प्राथमिक आंकड़े एकत्रित किए गए, जिनमें विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। अध्ययन के परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि मतदान व्यवहार एक बहुआयामी प्रक्रिया है, जो पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के कारकों से प्रभावित होती है। जाति, परिवार और समुदाय जैसे सामाजिक कारक विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, किन्तु इसके साथ-साथ विकास, सुशासन, उम्मीदवार का व्यक्तित्व तथा सरकारी नीतियाँ जैसे आधुनिक कारकों का महत्व भी बढ़ रहा है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यम मतदाताओं की राजनीतिक जागरूकता और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि तथा उनकी निर्णय क्षमता में सुधार जैसे सकारात्मक संकेत भी सामने आए हैं। NOTA विकल्प के प्रति मतदाताओं में जागरूकता भी पाई गई, हालांकि इसका वास्तविक उपयोग अपेक्षाकृत सीमित है। समग्र रूप से यह अध्ययन दर्शाता है कि मतदाता अब अधिक जागरूक, विवेकपूर्ण और मुद्दा-आधारित निर्णय लेने की दिशा में अग्रसर हैं, जो लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Fields of Study & Subjects

Electoral Systems and Political Participation Indonesian Election Politics and Participation Gender Politics and Representation

Publication details

Journal / source
Universal Research Reports
Volume
13
Issue
1
Pages
69–83
Publication date
25 March 2026
Language
HI