छतर क शकषणक वकस म अभभवक क भमक
Abstract
हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा ने हमेशा से ही एक व्यक्ति में बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण किया है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं होता है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से नई चीजों को सीखने के साथ अपने ज्ञान में वृद्धि की जा सकती है। हालाँकि, बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं, इसलिए हमें उन्हें अच्छी नैतिकता और बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण करने पर ज़ोर देना चाहिए, ताकि वे भविष्य में एक ज़िम्मेदार व्यक्ति बन सकें। शिक्षा से बच्चों में समझ की क्षमता उत्पन्न होती है कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत है। जब एक बच्चा एक अच्छे शिक्षा और अच्छे नैतिकता के साथ आगे बढ़ेगा, तभी देश का विकास होगा। माता–पिता अपने बच्चों के प्रारंभिक विकास को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का पहला अनुभव बच्चा अपने घर से सीखता है। एक बच्चे के जीवन में उसका पहला विद्यालय परिवार होता है। माता–पिता बच्चे के भविष्य को एक आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि बच्चे अपने घर में अधिक समय बिता रहे हैं, तो उनके माता–पिता को उन्हें एक स्वस्थ वातावरण देना चाहिए। एक अस्वस्थ वातावरण बच्चों के विकास में रुकावट डाल सकता है। इसलिए माता–पिता को अपने बच्चों को शिक्षा का अभ्यास कराने के लिए घर को एक बेहतर स्थान बनाना चाहिए।
Fields of Study & Subjects
Parental Involvement in Education
Education
Achievement
and Giftedness
Family Dynamics and Relationships
Publication details
- Journal / source
- Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
- Publication date
- 15 January 2026
- Language
- HI