सोशल मीडिया से प्रभावित विद्यार्थियों में आत्ममुग्धता: एक गुणात्मक विश्लेषण
Abstract
सारांशप्रस्तुत शोधपत्र में आधुनिक डिजिटल युग में सोशल मीडिया उपयोग और आत्ममुग्धता के मध्य संबंध का गुणात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मकृविशेषकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक आदि किस प्रकार विद्यार्थियों में आत्मकेंद्रितता, आत्म-प्रशंसा और मान्यता की निर्भरता को बढ़ावा देते हैं। शोध में द्वितीयक स्रोतों जैसे पूर्ववर्ती अनुसंधान जैसे ग्रंथों का विश्लेषण किया गया है।अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि सोशल मीडिया उपयोग और आत्ममुग्ध प्रवृत्ति के बीच एक सशक्त सकारात्मक संबंध विद्यमान है। जेनरेशन र् वर्ग के विद्यार्थी, जो तकनीकी रूप से अत्यधिक सक्रिय हैं, अपनी पहचान, आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक स्वीकृति हेतु सोशल मीडिया का प्रमुख रूप से उपयोग करते हैं। यह व्यवहार आत्ममुग्धता के दो रूपोंकृभव्य (ग्रैन्डिओज) और असुरक्षित (वलनरेबल)कृदोनों से जुड़ा पाया गया। भव्य आत्ममुग्ध व्यक्ति आत्म-प्रदर्शन और प्रशंसा की तीव्र आकांक्षा रखते हैं, जबकि असुरक्षित आत्ममुग्ध व्यक्ति आलोचना के प्रति संवेदनशीलता और आत्म-सम्मान की कमी से ग्रस्त रहते हैं।शोध में यह भी इंगित किया गया है कि विद्यार्थियों में सोशल मीडिया की लत, आत्म-प्रशंसा की प्रवृत्ति तथा ध्यानाकर्षण की आकांक्षा आपस में गहराई से संबद्ध हैं। अतः इन प्रवृत्तियों के नियंत्रण हेतु आत्म-नियंत्रण, सहानुभूति-विकास, संतुलित सोशल मीडिया उपयोग तथा सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन आवश्यक है। निष्कर्षतः अध्ययन इस तथ्य की पुष्टि करता है कि सोशल मीडिया जहाँ अभिव्यक्ति का माध्यम है, वहीं यह आत्ममुग्धता और सामाजिक मान्यता पर निर्भरता जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का भी प्रबल कारक है।बीजशब्दः आत्ममुग्धता, नार्सीसिज़्म, सोशल मीडिया, ग्रैन्डिओज, वलनरेबल, आत्मकेंद्रितता
Fields of Study & Subjects
Impact of Technology on Adolescents
Body Image and Dysmorphia Studies
Personality Traits and Psychology
Publication details
- Journal / source
- Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
- Publication date
- 24 January 2026
- Language
- HI