नोमोफोबिया: आधुनिक युग का डिजिटल व्यसन या सामाजिक भय? एक वैचारिक विवेचना

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: Shivani Yadav, Pawak Agrawal, Dr. Tanuja Bhatt
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

सारांशप्रस्तुत शोध पत्र ‘नोमोफोबियाः आधुनिक युग का डिजिटल व्यसन या सामाजिक भय? एक वैचारिक विवेचना’ 21वीं सदी की तकनीकी निर्भरता से उत्पन्न एक गंभीर मनोवैज्ञानिक परिघटना का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में नोमोफोबिया को उस स्थिति के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें व्यक्ति मोबाइल फोन से अलग होने पर अत्यधिक भय, चिंता या असुविधा अनुभव करता है। यह समस्या विशेष रूप से युवाओं और छात्रों में व्यापक रूप से देखी गई है, जिसकी दर भारत में 99.7 : तक पाई गई है। शोध से ज्ञात होता है कि नोमोफोबिया केवल एक सामाजिक भय नहीं, बल्कि डिजिटल व्यसन का जटिल रूप है, जो संचार, सामाजिक जुड़ाव, सूचना तक पहुँच और सुविधा खोने की चिंता से संबंधित है। इस अध्ययन में गुणात्मक शोध के अंतर्गत संप्रत्ययात्मक विधि अपनाई गई है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों पर आधारित सैद्धांतिक विश्लेषण किया गया है। अध्ययन निष्कर्षित करता है कि नोमोफोबिया एक बहुआयामी मनोवैज्ञानिक विकार है, जिसके नकारात्मक प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संतुलन और शैक्षणिक प्रदर्शन पर स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। इस समस्या की रोकथाम हेतु मनो-शैक्षणिक कार्यक्रम, परामर्श, डिजिटल नागरिकता शिक्षा और परिवार-आधारित जागरूकता को आवश्यक रणनीतियों के रूप में सुझाया गया है, जिससे युवाओं में जिम्मेदार और संतुलित तकनीकी उपयोग को प्रोत्साहन मिल सके। मुख्य शब्दः नोमोफोबिया, डिजिटल व्यसन, सामाजिक भय, डिजिटल नागरिकता शिक्षा, मनो-शैक्षणिक कार्यक्रम

Fields of Study & Subjects

Impact of Technology on Adolescents Digital Media and Philosophy COVID-19 and Mental Health

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
1 February 2026
Language
HI