वकसत भरत सकलपन 2047

Read full text
Authors: विजय पाटिल
Cited by: 0

Abstract

वैश्विक अर्थव्यवस्था स्वाभाविक रूप से व्यापार से जुड़ी हुई है। यह दुनिया भर के देशों को अपनी इच्छानुसार कोई भी संसाधन प्राप्त करने की अनुमति देती है। चाहे वह घरेलू स्तर पर उत्पादित किया गया हो या बाहरी स्तर पर किया गया हो। विश्व अर्थव्यवस्था देश के बीच आर्थिक लेनदेन की एक श्रृंखला के माध्यम से काम करती है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मुद्रा विनिमय अंतरराष्ट्रीय निवेश प्रवासन और बहुत कुछ शामिल होता है ।विश्व अर्थव्यवस्था दुनिया के सभी मनुष्य की अर्थव्यवस्था है जो वैश्विक आर्थिक प्रणाली को संदर्भित करती है। जिसमें उत्पादन उपभोग आर्थिक प्रबंधन सामान्य रूप से कम वित्तीय लेनदेन और राष्ट्र के मध्य और भीतर में आयोजित सभी आर्थिक गतिविधियां शामिल है। विजन 2017 में तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर एक विशाल देश है। यह सुनिश्चित है कि 2047 तक अपनी विजन नीति योजना पर चलकर विश्व के तीसरे आर्थिक महाशक्ति बनने में उस देश को कोई नहीं रोक पायेगा। विजन 2047 में तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में बनने वाला यह महान एवं विशाल देश है भारत। अगले 25 वर्षों में भारत के विकास का खाका तैयार नीति थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा शुरू की गई है एक परियोजना है ।इस परियोजना का लक्ष्य भारत को नवाचार प्रौद्योगिकी में वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बनाना है। विश्व के विभिन्न मंच से यह आकलन किया गया है कि भारत वर्तमान में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में एवं भविष्य में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है क्योंकि भारत का 2022 तक सकल घरेलू उत्पाद का आकार ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से बड़ा हो चुका है। विभिन्न वैश्विक आकलनों के अनुसार 2030 तक भारत की जीडीपी जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ देगी। रेटिंग एजेंसी एस&पी के अनुसार 2022 में भारत की जीडीपी 3.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगी। आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति के कारण भारत का सकल घरेलू उत्पाद का आकार बढ़ेगा और भारत एशिया क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर आ जाएगा ।

Fields of Study & Subjects

Indian Economic and Social Development Globalization Economics and Policies Global trade and economics

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
28 January 2026