भरत-नपल दवरषटरय सबधर ऐतहसक, रजनत और अरथवयवसथ क वशलषणतमक अधययन
Abstract
सारांशभारत और नेपाल 1,751 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं (जो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरती है)। भारत-नेपाल संबंध गहरे जन-संबंधों के साथ-साथ धर्म, भाषा और संस्कृति की समानताओं पर आधारित हैं। भारत और नेपाल का सम्बन्ध दक्षिण एशिया की भू-राजनीति, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक-साझेदारी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण है। ऐतिहासिक रूप से दोनों देशों के बीच खुली सीमा, सांस्कृतिक एकरूपता, समान धार्मिक परंपराएँ और सामाजिक संबद्धता की वजह से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती मिली है। राजनीतिक परिवर्तनों, सीमा-विवादों और आर्थिक असंतुलनों की समस्याओं ने समय-समय पर इन संबंधों में चुनौतियाँ भी पैदा की हैं। इस लेख में भारत-नेपाल संबंधों का ऐतिहासिक - विकास, आर्थिक- सहयोग, सुरक्षा- मुद्दे, राजनीतिक- जटिलताएँ तथा भविष्य के संभावित पहलुओं का विश्लेषण करने की कोशिश की गई है। यह लेख भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और क्षेत्रीय स्थिरता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालता है।मुख्य शब्द- भारत ,नेपाल , द्विपक्षीय-संबंध , आर्थिक-सहयोग, सीमा-विवाद , भू- राजनीति
Fields of Study & Subjects
Sociopolitical Dynamics in Nepal
South Asian Studies and Conflicts
Cross-Border Cooperation and Integration
Publication details
- Journal / source
- Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
- Publication date
- 15 January 2026