समजक-आरथक सतर पर वदयरथय क शकषक उपलबध क एक वशलषणतमक अधययन

Read full text
Authors: प्रभा, अनिल कुमार शुक्ला
Cited by: 0

Abstract

शिक्षा को किसी भी समाज के समग्र विकास और प्रगति का आधार माना जाता है, परंतु विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि केवल विद्यालयी पाठ्यक्रम और शैक्षणिक अवसंरचना पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर का भी इस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। परिवार की आर्थिक स्थिति, अभिभावकों का शैक्षिक स्तर, सामाजिक परिवेश तथा उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया और शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। विशेष रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में अंतर देखने को मिलता है। प्रस्तुत अध्ययन में रीवा जिले के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्तरों से संबंधित माध्यमिक स्तर के 80 विद्यार्थियों (जिसमे 40 छात्र और 40 छात्राओं) को सम्मिलित किया गया। तथा मध्यमान, प्रामाणिक विचलन एवं टी-मान जैसी सांख्यिकीय विधियों के माध्यम से उनका विश्लेषण किया गया। अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि समान शैक्षिक अवसर उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर सामाजिक-आर्थिक स्तर का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है तथा विभिन्न स्तरों के विद्यार्थियों की उपलब्धि में उल्लेखनीय अंतर दृष्टिगोचर होता है।

Fields of Study & Subjects

Educational Outcomes and Influences Parental Involvement in Education School Choice and Performance

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
31 January 2026
Language
HI