समजक मडय क भष पर परभव

Read full text
Authors: पल्लवी
Cited by: 0

Abstract

आजकल सामाजिक मीडिया ने मानव संचार को पूरी तरह बदल दिया है। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भाषा के रूप, स्वरूप और प्रयोग में काफी बदलाव किया है। हिंदी भाषा भी इस बदलाव से प्रभावित हुई है। हिंदी में सामाजिक मीडिया के प्रभाव से संक्षिप्तता, अनौपचारिकता, नई शब्दावली, मिश्रित भाषा (इंग्लिश) और प्रतीकात्मक अभिव्यक्तियों का प्रयोग बढ़ा है, इससे भाषा में सही व्याकरण और शुद्धता बनाए रखना अब पहले जितना आसान नहीं रह गया है। इस शोध-पत्र में हिंदी में सामाजिक मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों का विश्लेषण किया गया है। हिंदी की शुद्धता, व्याकरण और मानक रूप पर प्रश्न उठ रहे हैं, लेकिन सामाजिक मीडिया ने इसे व्यापक जनसंख्या तक पहुँचाकर इसके प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाया है। युवा वर्ग ने भाषा का प्रयोग करने का नया तरीका बनाया है, जो इसे अधिक जीवंत और गतिशील बनाता है। यह अध्ययन यह स्पष्ट करता है कि सामाजिक मीडिया ने हिंदी भाषा को सरल, लोकप्रिय और सुलभ बनाया है, किंतु इसके साथ ही भाषा की मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि सामाजिक मीडिया हिंदी भाषा के लिए चुनौती और संभावना—दोनों प्रस्तुत करता है।

Fields of Study & Subjects

Digital Communication and Language Linguistic research and analysis Linguistics Language Diversity and Identity

Publication details

Journal / source
ಅಕ್ಷರಸೂರ್ಯ (AKSHARASURYA)
Publication date
28 February 2026
Language
HI