ज्ञान चतुर्वेदी के व्यक्तित्व की सामाजिक प्रासंगिकता

Read full text
Authors: चन्द्रप्रभा तिवारी डाॅ. विजय कुमार शर्मा
Cited by: 0

Abstract

साहित्य शब्द मूल रूप में शास्त्र के अर्थ में प्रयुक्त होता था, परंतु बाद में काव्य के लिए भी इस शब्द का प्रयोग होने लगा। वस्तुतः आज साहित्य शब्द जो अर्थ दे रहा है वह अर्थ पहले काव्य शब्द देता था। काव्य शब्द का अब अर्थ संकुचन हो चुका है और वह कंविता के अर्थ का व्यंजक हो चुका है, किंतु कविर्मनीषी परिभूः स्वयंभूः के प्रयोग में कवि शब्द की जो अर्थ व्यापकता है वह परवर्ती काल में संकुचित हो गया। महाकवि बाणभट्ट को महाकवि कहा जाता है जबकि उनकी प्रधान रचना कादम्बरी एक गद्य कृति है। इसी तरह काव्येषु नाटकं रम्यं अथवा गद्यं कवीनां निकषं वदन्ति जैसे प्रयोग में काव्य शब्द वस्तुतः साहित्य के पर्याय का अर्थ व्यंजित कर रहा है। कालांतर में जब काव्य शब्द का अर्थ संकोच हुआ और वह कविता मात्र का अर्थ व्यंजित करने लगा तब साहित्य शब्द का वर्तमान अर्थ में प्रचलन व्यापक रूप ले सका। भर्तृहरि ने साहित्य, संगीत, कला की त्रयी में साहित्य को काव्य का समानार्थक माना है। भर्तृहरि का समय 650 ई. के लगभग माना जाता है। अतः ईसा की सातवीं शताब्दी में साहित्य शब्द काव्य के लिए प्रयुक्त होने लगा था। इसी समय के लगभग भामह ने काव्यालंकार में शब्दार्थों सहितौ काव्य लिखकर इस प्रयोग की पुष्टि की। राजशेखर (10वीं सदी) ने शब्दार्थ योर्यथावत्सहभावेन विद्या साहित्यविद्या कहकर इस परिभाषा को और भी विस्तृति दी है।कुंतक और भोज ने तो साहित्य क्या है इसी समस्या पर विचार किया है। वे साहित्य को परिभाषित करते हुए कहते हैं कि मार्गानुरूप माधुर्य आदि गुण, वक्ता की अतिशयता को द्योतित करने वाला अलंकार-विन्यास और रसपरिपोषक वृतियां एक-दूसरे से स्पद्र्धा करते हुए सहृदयों के हृदय में आह्लाद उत्पन्न करने में समर्थ शब्दार्थ ही साहित्य है। रुय्यक ने साहित्य मीमांसा नाम से स्वतंत्र ग्रंथ लिखा है। व्यक्ति-विवेक पर लिखी अपनी टीका में भी वे साहित्य शब्द का प्रयोग रूढ़ अर्थ में करते हैं। चैदहवीं सदी में आचार्य विष्वनाथ ने अपने काव्यशास्त्र का नाम ही साहित्यदर्पण रखा।हिंदी साहित्य के मध्यकाल में अधिकतर काव्यशास्त्रीय ग्रंथ रस से संबद्ध हैं, जिनमें काव्य के व्यापक अंगों को लिया गया है उनके नाम काव्य रखे गए हैं। साहित्यलहरी (सूरदास), साहित्यसार (मतिराम) आदि कुछ ग्रंथ ऐसे जरूर हैं जिनके नाम से साहित्य शब्द जुड़ा हुआ है।साहित्य और समाज के पारस्परिक संबंध को लेकर प्राथमिक विवेचन ग्रीक इतिहासकार हेरोदोतस में मिलता है। समाज पद्धति का मानव-चेतना और मनुष्य के लोकव्यवहार पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसके संबंध में उसने विस्तारपूर्वक विचार किया है, परंतु इस विषय पर विस्तृत विवेचन 16वीं सदी के फ्रेंच विद्वान मानतेन की रचनाओं में होता है,

Fields of Study & Subjects

Historical and Literary Analyses Poetry Analysis and Criticism Literature: history themes analysis

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
5 February 2026
Language
HI