नियमित योग अभ्यास का भारोत्तोलन खिलाड़ियों के विभिन्न शारीरिक कारकों पर होनेवाले प्रभाव का अध्ययन

Read full text
Authors: विष्णु निमसडे, प्रविण पाटील
Cited by: 0

Abstract

सारांश योग का नियमित अभ्यास भारोत्तोलकों के शारीरिक कारकों पर महत्वर्पूण प्रभाव डालते हैं। योग अभ्यास मांसपेशियों को मजबूत करता है और समन्वय में सुधार करता है, जो भारी लिफ्टिंग के दौरान पोस्चर बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। अध्ययन हेतू सर्वेक्षण पद्धति के माध्यम से 60 नवनिर्वाचित भारोत्तोलन खेल के युवा खिलाड़ियों का यादृच्छिक पद्धति के चुनाव किया गया। उपरोक्त शोध में जानकारी के स्रोत (1) प्रश्नावली और (2) प्रत्यक्ष साक्षात्कार थे। तथ्य संकलनों के बाद योग्य सांख्यिकीय पद्धति का उपयोग करके विश्लेषण एवं मूल्यमापन किया गया। अध्ययन में प्राप्त परिणाम दर्शाते हैं कि नियमित योग अभ्यास का भारोत्तोलन खेल के युवा खिलाड़ियों के लचिलेपन, हड्डियों के जोड़ के स्वास्थ्य तथा मांसपेशीयों में नियंत्रण पर उत्तम प्रभाव होता है।

Fields of Study & Subjects

Sports Performance and Training Physical Education and Training Studies Physical Activity and Health

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
28 February 2026
Language
HI