वुशू के खिलाड़ियों के चपलता और संतुलन पर भार प्रशिक्षण,लचीलापन प्रशिक्षण एवं स्ंयुक्त भार और लचीलापन प्रशिक्षण का प्रभाव
Abstract
सार- (Abstract) उद्देश्य - इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य है की ‘‘वुशू के खिलाड़ियों के चपलता और संतुलन पर भार प्रशिक्षण लचीलापन प्रशिक्षण एवं स्ंयुक्त भार और लचीलापन प्रशिक्षण का प्रभाव’’ का अध्ययन करना है। अनुसंधान पद्धती - इस अध्ययन के लिए विषय के रूप में सारण जिले से वुशू के खिलाड़ी जो जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले चुके है। ऐसे 20 पुरुष वुशू खिलाड़ियों को यादृच्छिक रूप से चुना गया था। विषयों की आयु 17 से 25 वर्ष के बीच थी। जिसमें 20 विषयों को चार बराबर समूहों में विभाजित किया गया था। प्रायोगिक समूह- I (N=5 -डब्ल्यू टी समूह) ने भार प्रशिक्षण समूह का प्रदर्शन किया। प्रायोगिक समूह- II(N=5 -एफ टी समूह) ने लचिलापन प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। प्रायोगिक समूह- III (N=5 -डब्ल्यू टी एवं एफ टी समूह) भार एवं लचिलापन प्रशिक्षण समूह का प्रदर्शन किया। नियंत्रण समूह IV(N=5 -सी जी) ने किसी विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम मे हिस्सा नहीं लिया, लेकिन नियमित खेल का अभ्यास किया। वुशू के खिलाड़ियों कि SPARQ प्रशिक्षण के घटक चपलता और संतुलन (Agility and Balance) - चतुष्कोण कूद परीक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता का माप लिया गया और अंतिम माप 4 महिने प्रशिक्षण के बाद लिया गया और उसके आधार पर सहप्रसरण ‘ANCOVA’ के माध्यम से सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया। महत्व के स्तर के रूप में 0.05 आत्मविश्वास का स्तर तय किया गया था। निष्कर्ष- यह निष्कर्ष निकाला गया है की भार प्रशिक्षण, लचिलापन प्रशिक्षण और भार एवं लचिलापन प्रशिक्षण समूह चपलता और संतुलन, में सुधार लाने में प्रायोगिक समूहों पर बेहतर प्रदर्शन किया। अर्थात तीनो प्रकार के परीक्षण वुशू के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए आवश्यक है।
Fields of Study & Subjects
Sports Performance and Training
Martial Arts: Techniques
Psychology
and Education
Physical Education and Training Studies
Publication details
- Journal / source
- Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
- Publication date
- 28 February 2026
- Language
- HI