कौशल और रोजगारपरक शिक्षा को आमजन तक पहुंचाने में सामुदायिक रेडियो की भूमिका - एक अध्ययन

Read full text
Authors: योगिता शर्मा
Cited by: 0

Abstract

भारत अब बदल चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने के बाद शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। शिक्षा में कौशल ज्ञान और व्यवहारिकता पर अधिक बल दिया गया है। इसी के साथ ही रोजगार रूपी ज्ञान को भी वरीयता दी गई है। सरकार द्वारा योजना को धरातल पर लाने के लिए देश में सभी केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय द्वारा और अनेक शैक्षणिक संस्थानों में इसके लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मीडिया द्वारा भी अनेक क्रियाकलापों द्वारा इस योजना को धरातल पर लाया जा रहा है। मुद्रित माध्यम के कलम और कागज की ताकत से बड़े बड़े लेख लिखकर उनका विश्लेषण कर जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। वहीं टेलीविजन की दुनिया की बात करें तो चलचित्र, साक्षात्कार और फिल्मों के द्वारा इसका प्रसारण किया जा रहा है। कौशल आधारित शिक्षा से विद्यार्थी अपना कोई भी किसी भी प्रकार का रोजगार स्थापित कर सकता है। शिक्षा में निवेश किसी भी देश की नींव होता है। और इस नींव पर उस देश के विकास की कथा लिखी जाती है। इसी के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल को वरीयता देकर तथा रोजगार रूपी ज्ञान की भागीदारी को बढ़ावा देकर देश के विकास की गाथा लिखी जा रही है। भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सामुदायिक रेडियो: - संदेशों/ सूचनाओं को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम अनेक माध्यमों का उपयोग करते हैं। जनसंचार के अनेक माध्यम जैसे टेलीविजन अखबार पत्रिकाएं ,बैनर पंपलेट या फिर बात करें रेडियो जैसे माध्यम की जो सूचनाओं के सागर जैसी जानकारी या मनोरंजन से संबंधित बातों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक सुचारू और विश्वसनीय माध्यम के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं । हम बात करते हैं सामुदायिक रेडियो स्टेशन की जोकि किसी खास समुदाय के द्वारा ही चलाया जाता है चाहे वह कोई शैक्षणिक संस्थान हो या फिर कोई एनजीओ हो उनके द्वारा ही यह रेडियो स्टेशन तमाम जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाए जाते हैं। सामुदायिक रेडियो स्टेशन इनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता बल्कि तमाम जागरूकता कार्यक्रम अनेकों स्थानीय मुद्दे जो अमुक समुदाय से जुड़े हुए होते हैं उनको आम जनता तक पहुंचाना होता है। यह एक लोकतांत्रिक माध्यम भी है जो समाज में परिवर्तन और समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक विकास की ओर अग्रसर लोगों को ले जाता है। अगर बात करें ग्रामीण क्षेत्र की तो ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी जो सबसे विश्वसनीय और सरलतम पहुंच का माध्यम है वह सामुदायिक रेडियो स्टेशन है। सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित अनेक कार्यक्रमों का ग्रामीण समुदाय खासकर अगर हम महिलाओं की बात करें तो वह एक विश्वास पर इन योजनाओं को अपनी जीवनशैली में डालने का प्रयास करते हैं।

Fields of Study & Subjects

Vocational and Entrepreneurial Education Media Communication and Education Non-Formal Education and Adult Literacy

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
15 March 2026
Language
HI