"शहरी किशोरियों के स्वास्थ्य समायोजन एवं संवेगात्मक समायोजन का तुलनात्मक अध्ययन"

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: यादव अरविन्द सिंह
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

विद्यालयी जीवन में किशोर छात्रों के समायोजन की समस्याएँ उनके मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षिक उपलब्धि पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। समायोजन की समस्याएँ जैसे सामाजिक संपर्क की कठिनाइयाँ, पारिवारिक दबाव, और विद्यालयी वातावरण के साथ असामंजस्य छात्रों में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती हैं। इन मानसिक समस्याओं का शैक्षिक प्रदर्शन पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है, जिससे छात्र ध्यान केंद्रित करने, सीखने की क्षमता और परीक्षा परिणामों में कमी महसूस करते हैं। सामाजिक समायोजन की कमी के कारण छात्र अलगाव का अनुभव करते हैं, जो उनके आत्म-सम्मान को प्रभावित करता है और इस प्रकार उनकी शैक्षिक उपलब्धि में गिरावट आती है। इस अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि शहरी किशोरियों में स्वास्थ्य समायोजन तथा संवेगात्मक समायोजन के बीच क्या संबंध है। साथ ही यह भी जानना कि विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार और समायोजन की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, ताकि छात्रों की स्वास्थ्य समायोजन तथा संवेगात्मक समायोजन को बेहतर किया जा सके।

Fields of Study & Subjects

Psychosocial Factors Impacting Youth Child and Adolescent Psychosocial and Emotional Development Student Stress and Coping

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
31 January 2026
Language
HI