अटल युगः भारतीय लोकतंत्र में प्रशासनिक स्थिरता और नीतिगत नवाचार

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: अभय कुमार शुक्ल
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

अटल बिहारी वाजपेयी का प्रधानमंत्रित्वकाल (1998-2004) भारतीय राजनीति में उस समय का प्रतिनिधित्व करता है जब गठबंधन युग की अस्थिरता के बीच स्थिर प्रशासन और दूरदर्शी नीतिगत पहल संभव हुई। 1990 के दशक में अल्पमत सरकारों और बदलते नेतृत्व ने लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर किया और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में निरंतरता का अभाव पैदा किया। इस संदर्भ में वाजपेयी ने साझा न्यूनतम कार्यक्रम और सहमति-आधारित नेतृत्व शैली के माध्यम से पहली बार एक गठबंधन सरकार को पाँच वर्षों तक स्थिरता प्रदान की। उनके शासनकाल में बुनियादी ढाँचे और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग परियोजना और सर्व शिक्षा अभियान ने भारत की विकास यात्रा में दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ा। दूरसंचार क्षेत्र में उदारीकरण और आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने से भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में नए खिलाड़ी के रूप में उभरा। विदेश नीति के स्तर पर वाजपेयी ने पोखरण-प्प् परमाणु परीक्षण के बावजूद वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को मजबूत किया और पाकिस्तान तथा अमेरिका के साथ नए समीकरण स्थापित किए। हालांकि उनके शासनकाल को कारगिल युद्ध, आतंकवाद और आर्थिक असमानताओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, फिर भी उनका नेतृत्व लोकतंत्र में स्थिरता, प्रशासनिक सुधार और विकासपरक नीतियों का प्रतीक सिद्ध हुआ। इस अध्याय में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की नेतृत्व शैली के साथ-साथ हम यह भी विश्लेषण करेंगे कि कैसे वाजपेयी ने राजनीतिक, प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर लोकतंत्र को नई दिशा दी।

Fields of Study & Subjects

Indian Economic and Social Development Public Administration and Governance Electoral Systems and Political Participation

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
21 March 2026
Language
HI
Document type
Book chapter