सिंधु घाटी सभ्यता और अतीत का तीसरा नगर कालीबंगा

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: संदीप कुमार
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

हृदय प्रसन्नं जातं श्रृणु पश्य च कालीबङ्गस्य अतीतं खड़ियारं। अज्ञातगुह्यप्रकाशनेन शापितं शरीरं स्मर्तुं न शक्नोमि।। अभिमानः ! अभिमानः ! अभिमानः ! आनन्दः मम हृदयं तापयति स्म। अर्थात् हृदय प्रफुल्लित हुआ सुन, देख अतीत विरासत कालीबंगा का। भान देह सुधी रही नहीं, चिर शापित अनजान रहस्य उद्घाटन में।। गौरव ! गौरव ! गौरव!, मन आनन्द गर्माता रहा। अतीत किसी भी राष्ट्र के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि भविष्य की योजनाएँ। अतीत को ही इतिहास कहते है और विद्वानों का इतिहास विषयक अपना एक दृष्टिकोण है। अतीत अथवा इतिहास को भुलाकर कभी जीवन यापन नहीं किया जा सकता है। इतिहास के दो पहलू हैं, एक अच्छा और दूसरा बुरा। एक पहलू वह जिससे किसी भी राष्ट्र को जीवन भर दुनिया के सामने कलंकित होना पड़ता है। वह उसके लिए चाँद में दाग? के समान होता है। दूसरा पहलू किसी भी राष्ट्र को पूर्ण विश्व में गौरवान्वित करता है। ऐसे अतीत को हर राष्ट्र संजोकर रखना चाहता है। उसे विश्व के समझ विश्व धरोहर के रूप में प्रस्तुत करता है। सन् 1920 से पूर्व जब भारत आजाद भी नहीं हुआ था और उस समय तक मेसोपोटामिया एवं मिश्र (इराक) की सभ्यता को खोजा जा चुका था। अतीत का गौरव भान हमें भी हुआ, जब 1921-1922 ई0 में पुरातत्वविद् दयाराम साहनी द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता को खोजा गया। इस का परिणाम यह हुआ कि सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की अनेक प्राचीन सभ्यताओं मेसोपोटामिया, मिश्र और चीन की अन्य चार सभ्यताओं को पीछे छोड़ते हुए अग्रिम स्थान हासिल किया।

Fields of Study & Subjects

Indian and Buddhist Studies South Asian Studies and Diaspora Ancient and Medieval Archaeology Studies

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
22 March 2026
Language
HI