विद्यालयी विषयों में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरण: कला शिक्षा के संदर्भ में

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: डॉ. दिलीप कुमार पटेल
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

भारतीय ज्ञान परंपरा भारत की हजारों वर्षों पुरानी वैज्ञानिक, दार्शनिक, सांस्कृतिक, सभ्यता और कलात्मक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। नई शिक्षा नीति 2020 में विद्यालय स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित करने पर बल दिया गया है ताकि विद्यार्थी न केवल आधुनिक ज्ञान से परिचित हों बल्कि अपनी जड़ों और परंपराओं से भी जुड़े रहें। यह शोध-पत्र विद्यालयी विषयों में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश की आवश्यकता, संभावनाएँ और विधियाँ प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से कला शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा के योगदान पर चर्चा की गई है, क्योंकि कला शिक्षा भारतीय परंपरा, लोककला और सांस्कृतिक विविधता का प्रत्यक्ष परिचायक है। शोध में यह पाया गया कि यदि विद्यालय स्तर पर गणित, विज्ञान, भाषा, सामाजिक अध्ययन और कला जैसे विषयों में भारतीय ज्ञान परंपरा का सम्यक् समावेश किया जाए तो न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता और जिज्ञासा बढ़ेगी बल्कि उनमें सांस्कृतिक गर्व, नैतिकता और स्थिरता के मूल्य भी विकसित होंगे। विशेष रूप से कला शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कला भारतीय संस्कृति का प्रत्यक्ष और जीवंत रूप है। चित्रकला, मूर्तिकला, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाट्यकला और शिल्पकला जैसे क्षेत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक गर्व, पर्यावरणीय चेतना और मूल्य-आधारित शिक्षा का विकास संभव है। विद्यार्थियों के मन में सृजनात्मकता और मानवीय संवेदनशीलता का विकास करती है, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक और संस्कारित मानव बन सकें। उदाहरणस्वरूप, मधुबनी और वारली जैसी लोककलाएँ सामाजिक जीवन को दृश्य रूप देती हैं; शास्त्रीय नृत्य और नाट्यकला साहित्य एवं इतिहास को जीवंत करती हैं; और पारंपरिक शिल्पकला स्थानीय अर्थव्यवस्था और सतत विकास की शिक्षा देती है।

Fields of Study & Subjects

Art Education and Development Indigenous Cultures and Socio-Education Education and Cultural Studies

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
25 March 2026
Language
HI