भारतीय ज्ञान परंपरा में व्यक्तित्व विकास की अवधारणा: एक समग्र अध्ययन
Summary
No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.
Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.Abstract
भारतीय ज्ञान परंपरा मानव जीवन के सर्वांगीण विकास पर आधारित रही है, जिसमें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं नैतिक विकास का समन्वित दृष्टिकोण निहित है। प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य केवल भौतिक उन्नति नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराना था। यह शोध-पत्र भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित व्यक्तित्व विकास की अवधारणा का विश्लेषण करता है तथा योग, ध्यान, आयुर्वेद, पुरुषार्थ चतुष्टय, कर्मयोग और नैतिक मूल्यों के माध्यम से व्यक्ति के संतुलित विकास को दर्शाता है। वर्तमान भौतिकवादी एवं प्रतिस्पर्धात्मक युग में उत्पन्न तनाव, नैतिक पतन और मानसिक समस्याओं के समाधान के रूप में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता को भी स्पष्ट किया गया है।
Fields of Study & Subjects
Values and Moral Education
Indigenous Cultures and Socio-Education
Indian and Buddhist Studies
Publication details
- Journal / source
- Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
- Publication date
- 26 March 2026
- Language
- HI