"ईरान–इजरायल संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होरमुज का वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर प्रभाव"

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: डॉ योगेन्द्र कुमार धुर्वे, मिथिलेश साहू
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

ईरान–इजरायल संघर्ष वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा बन गया है। इसका प्रभाव केवल मध्य-पूर्व क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करता है। फारस की खाड़ी को अरब सागर तथा हिंद महासागर से जोड़ने वाला “स्ट्रेट ऑफ होरमुज” विश्व का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्ग माना जाता है। इसी मार्ग के माध्यम से विश्व के लगभग 20-25% कच्चे तेल तथा तरलीकृत प्राकृतिक गैस का परिवहन किया जाता है, जिससे इसकी वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट होती है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य ईरान–इजरायल के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के संदर्भ में “स्ट्रेट ऑफ होरमुज” की रणनीतिक महत्ता तथा उसके वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित प्रभाव का विश्लेषण करना है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि यदि इस क्षेत्र में सैन्य संघर्ष बढ़ता है या समुद्री मार्ग बाधित होता है, तो अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि, वैश्विक व्यापार में बाधा तथा अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इस शोध में मुख्यतः द्वितीयक स्रोतों—जैसे अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा रिपोर्ट, शोध-पत्र, तथा सरकारी एवं संस्थागत प्रकाशनों का उपयोग किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष से यह संकेत मिलता है कि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना, ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण करना तथा नवीकरणीय ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। यह शोध वैश्विक ऊर्जा, राजनीति और समुद्री सुरक्षा के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करता है।

Fields of Study & Subjects

Global Energy Security and Policy Middle East and Rwanda Conflicts International Relations and Foreign Policy

Publication details

Journal / source
International Education and Research Journal
Publication date
15 March 2026
Language
HI