विकसित भारत 2047 के रोडमैप में कौटिल्य के अर्थशास्त्र की प्रासंगिकता

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: केसर कुँवर देवड़ा
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

यह शोधपत्र भारत सरकार के विजन विकसित भारत 2047 के संदर्भ में प्राचीन भारतीय राजनीतिक एवं आर्थिक चिंतक कौटिल्य द्वारा प्रतिपादित अर्थशास्त्र की समकालीन प्रासंगिकता का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। विकसित भारत 2047 का मूल उद्देश्य आर्थिक समृद्धि, सुशासन, सामाजिक समावेशन तथा सतत विकास को सुनिश्चित करना है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु संसाधनों के कुशल प्रबंधन, प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था, नैतिक शासन प्रणाली तथा आत्मनिर्भर आर्थिक ढाँचे की आवश्यकता है, जिनका विस्तृत वर्णन कौटिल्य के अर्थशास्त्र में मिलता है। अर्थशास्त्र में वर्णित चार प्रमुख विद्याएँ—आन्वीक्षिकी, त्रयी, वार्ता एवं दण्डनीति—राज्य संचालन, नीति-निर्माण, उत्पादन व्यवस्था तथा न्यायिक प्रणाली के समन्वित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कौटिल्य द्वारा प्रतिपादित आर्थिक एकीकरण, स्वदेशी उद्योगों का संरक्षण, संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग तथा सुदृढ़ विदेश नीति संबंधी मण्डल सिद्धान्त वर्तमान समय में भारत की विकास रणनीतियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं। यह अध्ययन दर्शाता है कि कौटिल्य की प्रशासनिक एवं आर्थिक नीतियाँ आधुनिक शासन व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकती हैं तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक बन सकती हैं। इस प्रकार, कौटिल्य का अर्थशास्त्र न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समकालीन भारत के समावेशी एवं सतत विकास के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है।

Fields of Study & Subjects

Indian Economic and Social Development Indian and Buddhist Studies Indian History and Philosophy

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
30 March 2026
Language
HI