मोलेला कला: उत्पति परम्परा एवं विकास ऐतिहासिक विश्लेषण
Summary
No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.
Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.Abstract
मोलेला कला राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पारंपरिक टेराकोटा शिल्पकला है, जो धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत तथा लोक कलात्मक अभिव्यक्ति का अद्वितीय समन्वय प्रस्तुत करती है। यह शोध-पत्र मोलेला कला की उत्पत्ति, ऐतिहासिक विकास तथा पारंपरिक निरंतरता का विश्लेषण करता है। राजसमंद जिले के मोलेला ग्राम में कुम्हार समुदाय द्वारा लगभग 800–900 वर्षों से इस कला का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। यह कला स्थानीय लोकदेवताओं जैसे धर्मराज आदि की पूजा से जुड़ी हुई है तथा ग्रामीण समाज की आस्था का प्रतीक मानी जाती है। समय के साथ इस कला में पारंपरिक देवी-देवताओं की मूर्तियों एवं पट्टिकाओं के निर्माण से लेकर आधुनिक जीवनशैली एवं सामाजिक विषयों पर आधारित कलात्मक अभिव्यक्तियों का समावेश हुआ है। शोध में मिट्टी की तैयारी, आकृति निर्माण, पकाने की प्रक्रिया तथा अलंकरण तकनीकों का भी अध्ययन किया गया है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होती रही हैं। वर्तमान समय में मोलेला कला राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त करने के बावजूद कच्चे माल की कमी तथा संस्थागत सहयोग के अभाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। अतः इस पारंपरिक शिल्पकला के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आवश्यक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
Fields of Study & Subjects
Crafts
Textile
and Design
Indian and Buddhist Studies
Cultural and Mythological Studies
Publication details
- Journal / source
- Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
- Publication date
- 30 March 2026
- Language
- HI