अंतर्राष्ट्रीय संबंध और भू-राजनीति: एक्ट ईस्ट पॉलिसी एवं नेवर्हुड फर्स्ट पॉलिसी के परिप्रेक्ष्य में भारत-बांग्लादेश सम्बंधों का रणनीतिक पुनर्मूल्यांकन

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: Manoj Kumar, Anupam Kumar, Rakesh Kumar Jaiswal
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

अंतर्राष्ट्रीय संबंध और भू राजनीति, आधुनिक वैश्विक व्यवस्था को समझने के लिए दो प्रमुख अध्ययन क्षेत्र हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं भू राजनीति दो अलग-अलग विस्तृत विषय हैं। जिनको विस्तार पूर्वक पढ़ा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध के तहत हम किसी राष्ट्र के आंतरिक तथा बाह्य संस्थाओं, राजनीतिक संरचनाओं एवं विद्यमान नौकरशाही व्यवस्था तथा वैश्विक कारकों के बीच के राजनीतिक, आर्थिक एवं सामरिक संबंधों का विस्तार सहित अध्ययन करते हैं। वही भू राजनीति के तहत उस राष्ट्र के भौगोलिक तत्वों, जलवायु तथा प्राकृतिक संसाधनों की शक्ति, सुरक्षा और रणनीति का विश्लेषण करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और भू-राजनीति के परिप्रेक्ष्य में भारत और बांग्लादेश के संबंध दक्षिण एशिया में स्थिरता, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भौगोलिक निकटता, ऐतिहासिक संबंध और सामरिक हित दोनों देशों के रिश्तों को विशेष महत्व देते हैं। इस शोध पत्र के अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य दोनों अवधारणा (अंतर्राष्ट्रीय संबंध और भू राजनीति) को \\\"एक्ट ईस्ट पॉलिसी\\\" एवं \\\"नेवर्हुड फर्स्ट पॉलिसी" के तहत भारत तथा बांग्लादेश संबंधों को अच्छे से समझना है और इन सिद्धांत का विस्तार कैसे हुआ, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है? सैद्धांतिक आधार क्या है? तथा साथ ही साथ भारत-बाग्लादेश के भू राजनीतिक संबंधों के प्रभावों का भी अध्ययन करेंगे। जिसके अंतर्गत भारत-बांग्लादेश के पारस्परिक सामरिक, राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को देखेंगे और समकालीन समय में इस विषय की क्या प्रासंगिकता है? जैसे मुद्दों को शामिल करके उनका हल निकाला जाएगा।

Fields of Study & Subjects

International Relations and Foreign Policy South Asian Studies and Conflicts Bangladesh Politics Society and Development

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
1 January 2026
Language
EN