सकारात्मक भेदभाव और संरचनात्मक असमानताः भारतीय समाज का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: Neha Kumari
Cited by: 0

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

भारतीय समाज में सामाजिक संरचना ऐतिहासिक रूप से जाति आधारित पदानुक्रम और उससे उत्पन्न असमानताओं से प्रभावित रही है। इन संरचनात्मक विषमताओं को कम करने तथा वंचित समुदायों को मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से भारतीय राज्य ने सकारात्मक भेदभाव (Affirmative Action) की नीतियों को अपनाया, जिनमें शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में आरक्षण प्रमुख साधन के रूप में स्थापित हुआ। भारतीय समाज में सकारात्मक भेदभाव की नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण करते हुए यह समझना है कि इन नीतियों ने संरचनात्मक असमानता को किस सीमा तक प्रभावित किया है। जनगणना आँकड़ों, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण, सरकारी रिपोर्टों तथा समाजशास्त्रीय साहित्य पर आधारित है। अध्ययन में तुलनात्मक और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए यह मूल्यांकन किया गया है कि सकारात्मक भेदभाव ने शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक सहभागिता में वंचित वर्गों की भागीदारी को कैसे प्रभावित किया। निष्कर्ष संकेत करते हैं कि यद्यपि इन नीतियों ने अवसरों के विस्तार और सामाजिक प्रतिनिधित्व में वृद्धि की है, तथापि गहरी जड़ें जमाए संरचनात्मक असमानताओं को पूर्णतः समाप्त करना अभी भी एक दीर्घकालिक चुनौती बना हुआ है।

Fields of Study & Subjects

South Asian Studies and Diaspora Discrimination and Equality Law South Asian Studies and Conflicts

Publication details

Journal / source
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)
Publication date
30 March 2026
Language
HI