A comparative study of students genderbased preferences and interests towards the integration of vocational education with general education at the secondary level.

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: Pushpendra Kumar, Rainu Gupta
Cited by: 0
References: 1

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर सामान्य शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण के प्रति विद्यार्थियों की प्राथमिकताओं एवं रुचियों का लिंग के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण करना था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में विद्यालयी शिक्षा को कौशलोन्मुख एवं रोजगारपरक बनाने की दिशा में व्यावसायिक शिक्षा के समावेशन को विशेष महत्व प्रदान किया गया है। इस संदर्भ में यह आवश्यक था कि यह परीक्षण किया जाए कि विद्यार्थी इस एकीकृत शैक्षिक मॉडल को किस प्रकार ग्रहण कर रहे हैं तथा क्या उनकी अभिवृत्तियों में लिंग के आधार पर कोई सार्थक भिन्नता विद्यमान है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया गया। कुल 200 विद्यार्थियों (100 छात्र एवं 100 छात्राएँ) को नमूने के रूप में चयनित किया गया। डेटा संकलन हेतु एक मानकीकृत मापक का प्रयोग किया गया, जो सामान्य शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण के प्रति विद्यार्थियों की प्राथमिकताओं एवं रुचियों को मापने के उद्देश्य से निर्मित था। प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण हेतु औसत मान (Mean), मानक विचलन (Standard Deviation) तथा क्रिटिकल रेशियो (CR) का उपयोग किया गया। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि छात्रों का औसत मान 35 (SD = 9.12) तथा छात्राओं का औसत मान 33 (SD = 8.13) प्राप्त हुआ, जबकि समग्र औसत 34 (SD = 8.94) रहा, जो औसत से उच्च श्रेणी का संकेतक है। क्रिटिकल रेशियो का मान 1.63 प्राप्त हुआ, जो 0.05 स्तर पर सांख्यिकीय रूप से सार्थक नहीं पाया गया। अतः शून्य परिकल्पना को 95 प्रतिशत विश्वसनीयता स्तर पर स्वीकार किया गया। अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि सामान्य शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण के प्रति विद्यार्थियों में सकारात्मक एवं अनुकूल अभिवृत्ति विद्यमान है तथा यह अभिवृत्ति लिंग-निरपेक्ष है। यद्यपि छात्रों का औसत स्तर छात्राओं की तुलना में कुछ अधिक पाया गया, तथापि यह अंतर सांख्यिकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है। यह परिणाम संकेत करता है कि एकीकृत शिक्षा मॉडल विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं, कौशल विकास एवं भविष्य की आजीविका संबंधी आकांक्षाओं के अनुरूप है। अतः अध्ययन यह प्रतिपादित करता है कि विद्यालयी स्तर पर सामान्य एवं व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण को समावेशी दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाना चाहिए, जिससे दोनों लिंगों के विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध हो सकें।

Fields of Study & Subjects

Vocational and Entrepreneurial Education Education Systems and Policy Career Development and Diversity

Publication details

Journal / source
International Journal of Novel Research and Development
Volume
11
Issue
3
Publication date
1 March 2026
Language
EN