Digital Platform Ka Prabhav: Jaipur Me Badalata Upabhokta Vyavahar

Read full text
Authors: Vidhya Vidhya
Cited by: 0

Abstract

सारांश यह शोध डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स के विस्तार और उनके उपभोक्ता व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने का प्रयास करता है। भारत जैसे उभरते हुए डिजिटल बाज़ार में, विशेषकर जयपुर जैसे शहरी केंद्रों में, ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया और डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने उपभोक्ताओं की खरीद प्रक्रिया, विश्वास के स्तर और ब्रांड निष्ठा को गहराई से प्रभावित किया है। गुणात्मक पद्धति के अंतर्गत फोकस ग्रुप चर्चा, साक्षात्कार और द्वितीयक स्रोतों के विश्लेषण के माध्यम से यह निष्कर्ष सामने आया कि उपभोक्ता सुविधा , समय की बचत और विस्तृत विकल्पों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता मानते हैं। साथ ही, थीमैटिक एनालिसिस से चार प्रमुख चुनौतियाँ उभरीं—विश्वास एवं विश्वसनीयता, गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स एवं डिलीवरी, तथा तकनीकी असमानता। फोकस ग्रुप से यह भी ज्ञात हुआ कि इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और डिजिटल विज्ञापन कई बार उपभोक्ताओं को भ्रामक लगते हैं, जिससे उनका भरोसा टूटता है। भुगतान सुरक्षा और ग्राहक सहायता से संबंधित समस्याएँ उपभोक्ता अनुभव को और जटिल बनाती हैं। ट्राइएंगुलेशन पद्धति से यह पुष्टि हुई कि जैसे-जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का दायरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उपभोक्ता संबंधी समस्याएँ भी बढ़ती जा रही हैं। यह अध्ययन न केवल डिजिटल अर्थव्यवस्था के अवसरों को उजागर करता है, बल्कि इसके सतत विकास हेतु चुनौतियों को भी रेखांकित करता है।

Fields of Study & Subjects

Consumer Behavior and Marketing Influence Digital Marketing and Social Media Health Technology Consumer Behavior

Publication details

Journal / source
Journal of Emerging Technologies and Innovative Research
Volume
13
Issue
1
Publication date
1 January 2026
Language
EN