इच्छामृत्यु : धार्मिक मान्यताएँ, पश्चिमी दार्शनिकों के विचार और आधुनिक जैवनैतिकता का तुलनात्मक अध्ययन |

Read full text Summarise with VIRAT
Authors: NEETA ARUN SONPATKI
Cited by: 0
References: 2

Summary

No summary yet. VIRAT can read this paper and write a plain-language summary of its aim, methods, key findings and limitations.

Summarise with VIRAT Free to try with your Science Catalogs account.

Abstract

इच्छामृत्यु एक जटिल और विवादास्पद विषय है, जिसकी चर्चा विश्व के लगभग सभी देशों में हो रही है। कानूनी दृष्टि से इस विषय पर अभी तक पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है। 12 मार्च 2026 को प्रकाशित हिंदी समाचार पत्रों के अनुसार, ‘हरीश राणा’ से संबंधित मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी की कि 2018 के ऐतिहासिक निर्णय के आठ वर्ष बाद भी इस विषय पर समग्र कानून का न बनना चिंताजनक है। न्यायालय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह इस विषय पर व्यापक कानून बनाए, ताकि End of Life Care जैसे संवेदनशील और जटिल मामलों में स्पष्टता, स्थिरता और कानूनी निश्चितता सुनिश्चित हो सके। कई देशों में इच्छामृत्यु के संबंध में कठोर और स्पष्ट कानून बनाए गए हैं, किंतु भारत में अभी तक इस विषय पर व्यापक कानून बनाने की दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं दिखाई देते। साथ ही, इच्छामृत्यु के संदर्भ में रोगियों के परिवारों की समस्याओं पर भी अपेक्षाकृत कम शोध कार्य हुआ है। इसी प्रकार इच्छामृत्यु और कर्म सिद्धांत के पारस्परिक संबंध पर भी पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नहीं है। यह शोधपत्र इच्छामृत्यु के विषय को धार्मिक मान्यताओं, पश्चिमी दार्शनिक दृष्टिकोणों और आधुनिक जैव-नैतिकता के परिप्रेक्ष्य में तुलनात्मक रूप से समझने का प्रयास करता है।

Fields of Study & Subjects

Ethics and bioethics in healthcare Death Funerary Practices and Mourning Suicide and Self-Harm Studies

Publication details

Journal / source
Journal of Emerging Technologies and Innovative Research
Volume
13
Issue
3
Publication date
1 January 2026
Language
EN