डजटल यग म नर शकष: गरमण और शहर भरत क तलनतमक अधययन

Read full text
Authors: राजकुमार यादव
Cited by: 0

Abstract

डिजिटल युग ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन किए हैं। विशेष रूप से नारी शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) ने नए अवसर उत्पन्न किए हैं। किंतु भारत जैसे विकासशील देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल असमानता (Digital Divide) अब भी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य डिजिटल युग में ग्रामीण एवं शहरी भारत में नारी शिक्षा की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन करना है, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा की उपलब्धता, डिजिटल संसाधनों की पहुँच तथा सीखने की समानता (Learning Equity) का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ तकनीकी संसाधनों, डिजिटल साक्षरता एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी के कारण पीछे रह जाती हैं। शोध के निष्कर्ष नीतिगत सुधारों एवं समावेशी डिजिटल शिक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

Fields of Study & Subjects

Educational Innovations and Technology ICT in Developing Communities Gender and Technology in Education

Publication details

Journal / source
International Journal of Science and Social Science Research
Volume
3
Issue
4
Pages
109–118
Publication date
2 March 2026
Language
HI