वततय आधर पर वरगकत उचचतर मधयमक वदयलय क सगठनतमक वतवरण क वदयरथय क षकषक उपलबध पर परभव
Abstract
विद्यालय षिक्षा के केन्द्र बिन्दु हैं। विद्यालय का संगठनात्मक वातावरण विद्यालय की षिक्षा, षिक्षक एवं विद्यार्थियों को प्रभावित करता है। वातावरण का विषेशकर विद्यालयी संगठनात्मक वातावरण का विद्यार्थी के जीवन पर गहरा और अमिट प्रभाव पड़ता है जो उसके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाता है। जैसा विद्यालयी संगठनात्मक वातावरण होता है विद्यार्थियों को वैसी ही षिक्षा मिलती है, वैसी ही षैक्षिक उपलब्धियाँ हासिल होती हैं, षोधार्थी ने यह जानने का प्रयास किया है। प्रस्तुत षोध में ’’वित्तीय आधार पर वर्गीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संगठनात्मक वातावरण का विद्यार्थियों की षैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव’’ का अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत षोध-पत्र में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। इसमें न्यादर्ष का चयन षोधार्थी ने उद्देष्यपूर्ण प्रतिचयन विधि द्वारा किया है। न्यादर्ष के रूप में 50 विद्यार्थी षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के एवं 50 विद्यार्थी अषासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के चयनित किए गए, इस प्रकार कुल 100 विद्यार्थियों का चयन उद्देष्यपूर्ण निदर्षन विधि द्वारा किया गया। प्रदत्तों के संकलन हेतु कक्षा-10वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिषत को षैक्षिक उपलब्धि के रूप में लिया गया है। प्रदत्तों के विष्लेशण हेतु माध्य, प्रमाप विचलन एवं टी-परीक्षण का प्रषासन किया गया। षोध विष्लेशण में पाया गया कि अषासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की षैक्षिक उपलब्धि षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से अधिक अच्छी है।
Fields of Study & Subjects
Educational Environments and Student Outcomes
Educational Outcomes and Influences
Education
Psychology
and Social Research
Publication details
- Journal / source
- Kavya Setu
- Volume
- 2
- Issue
- 1
- Pages
- 114–129
- Publication date
- 14 January 2026
- Language
- HI