रषटरय शकष नत 2020 क सदरभ म उचच शकष ससथन क समजक उततरदयतव एव समदयक सहभगत एक वशलषणतमक अधययन

Read full text
Authors: डॉ शशि रंजन अकेला
Cited by: 0

Abstract

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली को समाज-उन्मुख, उत्तरदायी और समावेशी बनाने की दिशा में एक निर्णायक दस्तावेज़ है। यह नीति उच्च शिक्षा संस्थानों को केवल ज्ञान-प्रदान के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सामुदायिक सशक्तिकरण और सतत विकास के सक्रिय भागीदार के रूप में स्थापित करती है। प्रस्तुत शोधपत्र का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में उच्च शिक्षा संस्थानों की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भूमिका का विश्लेषण करना है। प्रस्तुत अध्ययन में सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा, सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा संचालित ग्रामीण आउटरीच एवं सामुदायिक योजनाएँ, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ योजना की प्रासंगिकता, डिजिटल मंचों की भूमिका, सतत विकास लक्ष्यों (विशेषतः एसडीजी-4) से संबंध, सामुदायिक समस्याओं पर केंद्रित अनुसंधान परियोजनाएँ, प्रमुख चुनौतियाँ तथा भविष्य की रणनीतियों का समग्र विश्लेषण किया गया है। यह अध्ययन द्वितीयक समंकों, नीति-दस्तावेज़ों और शोध साहित्य पर आधारित है। निष्कर्षतः यह पाया गया कि सामुदायिक सहभागिता उच्च शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, व्यावहारिक और सामाजिक रूप से उत्तरदायी बनाती है, तथा यह नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति का एक प्रभावी माध्यम है।

Fields of Study & Subjects

Higher Education and Sustainability Human Resources and Workforce Higher Education Governance and Development

Publication details

Journal / source
Kavya Setu
Volume
2
Issue
2
Pages
18–25
Publication date
2 February 2026
Language
EN